मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः दमोह में बटियागढ़ के पास ब्रेक फेल होने पुल से गिरा गिट्टी भरा डंपर, दो लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्रः दमोह में बटियागढ़ के पास ब्रेक फेल होने पुल से गिरा गिट्टी भरा डंपर, दो लोगों की मौत

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार रात बटियागढ़ के पास गेवलारी पुलिया पर गिट्टी से भरा एक डंपर बेकाबू होकर नीचे जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गिट्टी से भरा डंपर बक्सवाहा की तरफ से आ रहा था और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। अचानक डंपर के ब्रेक फेल हो गए, जिससे ड्राइवर उस पर काबू नहीं रख पाया और डंपर पुलिया को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। पुल की ऊंचाई करीब 25 फीट है, यहां इतना अधिक घुमाव है कि एक बार वाहन अनियंत्रित होता है तो वह पुलिया से नीचे ही गिरता है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि शहजाद नाम का युवक घायल हुआ है, जिसमें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है।मौके पर पहुंची पुलिस को अंदेशा है कि एक और युवक अभी भी गिट्टी के ढेर के नीचे दबा हो सकता है। अंधेरा होने की वजह से पुलिस को राहत और बचाव कार्य चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के अनुसार, एक मृतक की पहचान नितेन्द्र सिंह उर्फ भल्ले यादव ठेकेदार के रूप में हुई है, जो हटा के निवासी है। पुलिस दूसरे मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है और मौके पर मौजूद गिट्टी को हटाने का काम जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें