मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

कनाड़ा में हुई थी गुरकीरत सिंह की हत्या, मुख्यमंत्री ने हरसंभव सहायता के लिए किया आश्वस्तउज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन प्रवास के दौरान स्व. गुरकीरत मनोचा के निवास पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. मनोचा के परिजनों से चर्चा कर कनाडा में हुई असामयिक दु:खद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के होनहार छात्र की मृत्यु से उनका हृदय व्यथित है। उन्होंने परिजनों को स्व. गुरकीरत के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में पूर्ण रूप से सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने बाबा श्री महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।दरअसल, मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की कनाडा में गत दिनों हत्या हो गई थी। उसके शव को भारत लाने के लिए लाखों रुपये खर्च होंगे। परिवार का कहना है कि कनाडा सरकार शव देने के लिए करीब 40 हजार डॉलर (लगभग 35 लाख रुपये) जमा कराने को कह रही है। जांच प्रक्रिया के कारण अस्पताल से शव 15 दिन बाद ही दिया जाएगा। शव को कनाडा से उज्जैन लाने में करीब 10 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। ऐसे में परिजन ने केंद्र के साथ ही राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है।परिजनों के अनुसार, गत 14 मार्च को कनाड़ा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की कॉलेज में करीब 10-12 युवकों ने पहले पिटाई की, फिर उस पर गाड़ी चढ़ा दी। छात्र को गंभीर चोटें आई थीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। गुरकीरत कनाडा के नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट के पोस्ट डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे थे।गुरकीरत के बड़े भाई प्रबकीरत सिंह ने बताया कि कनाडा में ही रह रहे गुरकीरत के एक दोस्त ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। प्रबकीरत सिंह का कहना है कि कनाडा में प्रक्रिया पूरी करने और शव भारत लाने के लिए लाखों रुपये खर्च होंगे, जिसका इंतजाम करना उनके लिए संभव नहीं है। ऐसे में परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें