मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः इंदौर में 21 लाख पौधारोपण महाअभियान का आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्रः इंदौर में 21 लाख पौधारोपण महाअभियान का आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

51 हजार वर्षा जल संचयन यूनिट लगाने के महा अभियान की भी होगी शुरुआतभोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत इंदौर में पितृ पर्वत के आगे स्थित बीएसएफ परिसर, ग्राम बुडानिया में 21 लाख पौधों का रोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन यूनिट स्थापना के महाअभियान का शुभारंभ करेंगे।जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत आयोजित यह महाअभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जल संवर्धन को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर पौधारोपण के साथ 51 हजार वर्षा जल संचयन यूनिट स्थापित कर वर्षा जल के संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी। नागरिकों से इस महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के संकल्प को मजबूत बनाने का आग्रह किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें