मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

विकसित भारत के संकल्प के साथ युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विकसित भारत के संकल्प के साथ युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को युवाओं से सीधे संवाद कर उन्हें नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत की परिकल्पना से जोड़ने का संदेश देंगे। वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव “विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग–2026” के प्रथम चरण में चयनित प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। यह संवाद राजधानी भोपाल स्थित समत्व भवन में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से आए युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की सोच, उनके नवाचार और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:40 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे समत्व भवन में युवाओं से संवाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री युवाओं से न केवल संवाद करेंगे, बल्कि उनके सुझाव, विचार और अनुभव भी सुनेंगे। माना जा रहा है कि इस मंच से मुख्यमंत्री युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं, रोजगार, स्टार्टअप, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े अवसरों की जानकारी भी देंगे। साथ ही “विकसित भारत” के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करेंगे।उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम केवल संवाद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह युवाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। प्रदेश सरकार युवाओं को नीति निर्माण और सामाजिक बदलाव का भागीदार बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है और यह संवाद उसी कड़ी का अहम हिस्सा है।इसके अलावा दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री का राजनीतिक कार्यक्रम भी महत्वपूर्ण रहेगा। वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक बड़ी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहेंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के नए वर्ष में प्रस्तावित सभी बड़े कार्यक्रमों और नीतिगत पहलों की जानकारी देंगे। इसमें विकास योजनाएं, जनकल्याणकारी कार्यक्रम, निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दे शामिल हो सकते हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर जानकारी साझा करेंगे।इसके साथ ही आज शाम को मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम भी तय है। शाम पांच बजे वे भोपाल से असम के लिए रवाना होंगे। इसके बाद रात 8:35 बजे मुख्यमंत्री असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति से अंतरराज्यीय सहयोग और राजनीतिक संवाद को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात्रि विश्राम गुवाहाटी में करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें