मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री आज भिंड जिले के प्रवास पर, मदन मोहन मालवीय जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री आज भिंड जिले के प्रवास पर, मदन मोहन मालवीय जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल

- पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में हो रहा है 11 दिवसीय कार्यक्रमभिण्ड। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को भिण्ड जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां रावतपुरा सरकार धाम में भगवान राम, हनुमान जी सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दर्शन करेंगे। इसके साथ ही धाम पर आयोजित राम कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रावतपुरा सरकार के संत रवि शंकर महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लेंगे।दरअसल, प्रसिद्ध तीर्थस्थल रावतपुरा सरकार धाम में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में ग्यारह दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के दौरान 30 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक शांतनु महाराज श्रीराम कथा सुना रहे हैं। आयोजन में प्रतिदिन सुबह और शाम को विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। महोत्सव के अंतिम चरण में 31 दिसंबर को रामार्चा महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हरिद्वार समेत देशभर के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।इसके अगले दिन, 1 जनवरी को नववर्ष के स्वागत में भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस विशाल भोज में आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से आने वाले लगभग 50 हजार से अधिक लोगों के प्रसादी ग्रहण करने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें