मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के छिंदवाड़ा में पिकअप और ट्रक के बीच भिड़ंत, 5 मजदूरों की मौत और 18 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्र के छिंदवाड़ा में पिकअप और ट्रक के बीच भिड़ंत, 5 मजदूरों की मौत और 18 घायल

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में नेशनल हाइवे पर सावरी पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को मजदूरों से भरे पिकअप वाहन और बेकाबू ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि 18 से ज्यादा घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, हादसा छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाइवे पर ग्राम टेमनी खुर्द के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। यहां पिकअप वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।सावरी पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और करीब 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम धीरेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध मे जानकारी ली। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश चिकित्सकों को दिए।पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर जांच में यह बात सामने आई है कि तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलने पर पांढुर्ना विधायक नीलेश ऊइके मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि 'छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर बड़ा भयंकर हादसा हुआ है। कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें