मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

भोपालः जल संबंधी शिकायतों के त्वरित निदान के लिए आज सभी वार्डों में होगी ‘जल सुनवाई'

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपालः जल संबंधी शिकायतों के त्वरित निदान के लिए आज सभी वार्डों में होगी ‘जल सुनवाई'

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्वच्छ जल अभियान के तहत नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दृष्टिगत दिए गए निर्देशों के परिपालन में भोपाल नगर निगम द्वारा शहर के नागरिकों की जल संबंधी शिकायतों के त्वरित निदान एवं जल परीक्षण के लिए आज मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रत्येक वार्ड कार्यालय में जल सुनवाई की जाएगी। जल सुनवाई के दौरान नागरिकों को पानी से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण की सुविधा के साथ ही विभिन्न मानकों के आधार पर जल परीक्षण हेतु नमूने संग्रहण की सुविधा दी जाएगी।नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बताया कि भोपाल में निगम के सभी वार्ड कार्यालयों में आज जल सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। यह जलसुनवाई प्रति मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर एक तक आयोजित होगी। इस दौरान नागरिक पानी से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करा सकेंगे। नगर निगम द्वारा नागरिकों को जल परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। नागरिक जल सुनवाई के दौरान जल के नमूने निगम अमले को दे सकेंगे। जल के इन नमूनों का सामान्य मानकों रंग, स्वाद, गंध, पीएच, कुल क्षारीयता, क्लोराईड, कुल कठोरता, कैल्शियम कठोरता, मैग्निशियम कठोरता, टी.डी.एस., टरबीडिटी के साथ ही रेसिडुअल क्लोरीन, कोलीफार्म, ई-कोलाई आदि मानकों के आधार पर जल परीक्षण हेतु किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें