मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल-इंदौर मेट्रो की नींव कांग्रेस ने रखी, भाजपा केवल श्रेय ले रही है : जीतू पटवारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल-इंदौर मेट्रो की नींव कांग्रेस ने रखी, भाजपा केवल श्रेय ले रही है : जीतू पटवारी

भाेपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लंबे इंतजार के बाद शनिवार को मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत हो गई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से भोपाल मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल में नई मेट्रो के उद्घाटन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव से विकास को लेकर अपील की है।जीतू पटवारी ने शनिवार काे बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस पार्टी शहरी परिवहन और आधारभूत संरचना के विकास के पक्ष में हमेशा से रही है। उन्हाेंने दावा करते हुए कहा कि भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों के लिए मेट्रो परियोजना की परिकल्पना कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में की गई थी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में इस परियोजना की शुरुआत हुई थी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल नारियल फोड़ने, फोटो खिंचवाने और श्रेय लेने की राजनीति से शहरों का विकास नहीं होता। आवश्यकता इस बात की है कि राज्य सरकार इंदौर, भोपाल सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए आने वाले मास्टर प्लान पर गंभीरता से काम करे और उन्हें धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करे। पटवारी ने कहा कि जनता को दिखावे नहीं, बल्कि वास्तविक विकास और बेहतर सुविधाएं चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही मांगती रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें