मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: ज्योतिर्लिंग-द्वारका दर्शन के लिए आज रवाना होगी ‘भारत गौरव’ ट्रेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्र: ज्योतिर्लिंग-द्वारका दर्शन के लिए आज रवाना होगी ‘भारत गौरव’ ट्रेन

भोपाल। मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) “भारत गौरव पर्यटक ट्रेन” के जरिए ज्योतिर्लिंगों के साथ पश्चिम भारत के प्रमुख तीर्थों के दर्शन का सुनहरा अवसर लेकर आया है। यह ट्रेन आज शनिवार को रीवा से रवाना होगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति स्टेशन, भोपाल, शुजालपुर और उज्जैन सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे मंडल के यात्रियों को अपने नजदीकी स्टेशन से ही यात्रा शुरू करने की सुविधा मिलेगी। इस आध्यात्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं को द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर, सोमनाथ मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। पूरी यात्रा लगभग 10 रात और 11 दिन की होगी।

आईआरसीटीसी द्वारा तैयार इस टूर पैकेज में यात्रियों को रेल यात्रा के साथ ठहरने की व्यवस्था, भोजन, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और टूर एस्कॉर्ट जैसी सुविधाएं एक ही पैकेज में उपलब्ध कराई जाएंगी। अलग-अलग श्रेणियों में किराए निर्धारित किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक यात्रा का लाभ उठा सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें