मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

बैतूल में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मां की मौत, सात माह का मासूम सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बैतूल में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मां की मौत, सात माह का मासूम सुरक्षित

डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे दंपती के साथ हुआ दर्दनाक हादसाबैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बडोरा चौक पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि उसकी गोद में बैठा सात माह का मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय संगीता पटेल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले की बालोत्तरा तहसील के टापरा गांव की रहने वाली थीं और वर्तमान में बैतूल के बडोरा क्षेत्र स्थित वास्तु पार्क में रह रही थीं।बच्चे को डॉक्टर को दिखाने आई थीं बैतूलसंगीता अपने पति राजेंद्र पटेल और सात माह के बेटे ध्रुव के साथ बच्चे को डॉक्टर को दिखाने बैतूल आई थीं। परामर्श के बाद तीनों जब बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बडोरा चौक पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और संगीता ट्रक के टायर की चपेट में आ गईं। उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में बच्चा सुरक्षित रहा, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।आक्रोश और पुलिस कार्रवाईघटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात रोक दिया और पुलिस को सूचना दी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर का दृश्य कैद बताया जा रहा है। बैतूल बाजार थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें