मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

इंदाैर के बड़वाह में ट्रेनी कॉन्स्टेबल को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदाैर के बड़वाह में ट्रेनी कॉन्स्टेबल को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

डिप्टी जेलर भाई के साथ ओंकारेश्वर दर्शन जा रही थी युवती, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसाबड़वाह/इंदौर,। मध्य प्रदेश के इंदाैर जिले के बड़वाह में ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकले भाई-बहन की यात्रा शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। यहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक काे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी बहन के सिर के ऊपर से डंपर का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भाई बाल-बाल बच गया।हादसा इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर बड़वाह के पास दोपहर करीब 1 बजे हुआ। मृतका की पहचान ऋचा राजोरिया (24) के रूप में हुई है। वह इंदौर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कॉन्स्टेबल की ट्रेनिंग ले रही थी। बाइक चला रहा उसका भाई आशु राजोरिया इंदौर सेंट्रल जेल में डिप्टी जेलर के पद पर पदस्थ है। दोनों मूल रूप से ग्वालियर के निवासी बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, भाई-बहन शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए थे। तभी बड़वाह में पुरानी जनपद कार्यालय के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऋचा सड़क पर गिर पड़ी और डंपर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा आशु दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई।बहन की मौत से टूट गया भाईहादसे के बाद आशु राजोरिया बदहवास हो गया। बहन का शव देखकर वह मौके पर ही फूट-फूटकर रोने लगा। कुछ ही पलों में अपनी बहन को खो देने का सदमा वह सह नहीं पा रहा था। मौजूद लोगों ने उसे संभालने और सांत्वना देने की कोशिश की। रोते हुए उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।घटना की खबर मिलते ही परिजन इंदौर से बड़वाह के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें