मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

बालाघाटः कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बालाघाटः कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में किरनापुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम परसवाड़ा से प्रवाहित होने वाली देव नदी के पुल समीप शुक्रवार को सुबह एक तेज रफ्तार क्रेटा कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक बिजली विभाग के कर्मचारी थे।पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रेखलाल (28) पुत्र लोथन सिंह पंद्रे निवासी बोरबन जामडीमेटा और संजय (29) पुत्र बाबूलाल पुसाम निवासी साकरीटोला ग्राम पंचायत ककोड़ी किरनापुर के रूप में हुई है। दोनों बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। रोजाना की तरह दोनों बाइक पर सवार होकर वारासिवनी तहसील मुख्यालय अपने काम के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जब वे ग्राम परसवाड़ा के देव नदी पुल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही क्रेटा कार से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।किरनापुर थाना प्रभारी माधोव शर्मा ने बताया कि देव नदी पुल समीप क्रेटा कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें