मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 18 को आएंगे पटना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना । बिहार

लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार में यादव मतदाताओं को साधने की तैयारी भाजपा ने कर ली है। इसके लिए भाजपा ने बिहार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पटना आमंत्रित किया है। यहां उनका सम्मान कार्यक्रम किया जायेगा। यूं तो मोहन यादव का सम्मान कार्यक्रम श्रीकृष्ण चेतना मंच करेगी लेकिन भाजपा का इसमें बड़ा हाथ माना जा रहा है।

भाजपा के यादव समाज के नेताओं की एक बैठक मंगलवार को पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव के आवास पर हुई। बैठक में दल और मंच के कई नेता शामिल हुए। मप्र सीएम के पटना दौरे की तैयारी को लेकर बुधवार को मंच के पदाधिकारियों की एक बैठक होगी, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को फाइनल किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के तय कार्यक्रम के अनुसार वह 18 जनवरी को पटना आयेंगे। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत होगा। इसके बाद वह सीधे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल जायेंगे, जहां श्रीकृष्ण चेतना मंच उन्हें सम्मानित करेगा। सम्मान समारोह में यादव समाज के कई बड़े नेता, रिटायर्ड अधिकारी और जज मौजूद रहेंगे। इसके बाद मोहन यादव भाजपा कार्यालय जायेंगे। इस्कॉन मंदिर भी जाने का भी उनका कार्यक्रम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें