मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

म.प्र. : आठ दिन की खोज के बाद पेंच टाइगर रिज़र्व टीम को सफलता, बाघिन को बेहोश कर लगाया गया रेडियो कॉलर, जल्द होगी राजस्थान रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
म.प्र. : आठ दिन की खोज के बाद पेंच टाइगर रिज़र्व टीम को सफलता, बाघिन को बेहोश कर लगाया गया रेडियो कॉलर, जल्द होगी राजस्थान रवाना

सिवनी। मध्य प्रदेश के विश्वविख्यात पेंच टाइगर रिज़र्व में चल रहे अंतरराज्यीय बाघ स्थानांतरण अभियान में आज शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। लगातार आठ दिनों तक चले सघन खोज अभियान के बाद की सुबह टीमों ने अंततः निर्धारित मादा बाघिन को लोकेट कर लिया। विशेषज्ञ वेटरनरी टीम द्वारा बाघिन को सुरक्षित रूप से बेहोश किया गया और उसे रेडियो कॉलर लगाया गया, ताकि आगे उसकी निगरानी सुचारु रूप से की जा सके।जानकारी के अनुसार, इस बाघिन को राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में स्थानांतरित किया जाना है। राजस्थान वन विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर उपलब्ध होते ही बाघिन को पेंच से रामगढ़ भेजने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।अभियान पिछले एक सप्ताह से लगातार दोनों राज्यों की टीमों के संयुक्त प्रयास से चल रहा था। पहले कैमरा ट्रैप, फिर हाथी दस्तों और पैदल गश्ती टीमों की मदद से बाघिन की खोज की जा रही थी। कई बार बाघिन की मौजूदगी के संकेत मिले, लेकिन सुरक्षित स्थान पर ट्रैंक्विलाइज़ करने का मौका नहीं मिल सका। आज सुबह अंततः सुरक्षित स्थिति में ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।वन विभाग के अनुसार, बाघिन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और स्थानांतरण के दौरान सभी मानकों व प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें