मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ःअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे सहित तीन घायल, जांच शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ःअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे सहित तीन घायल, जांच शुरु

राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम बाम्लावे जोड़ के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पहले तो बाइक को टक्कर मारी, उसके बाद प्रतिक्षालय के समीप खड़े 30 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार मां-बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रुप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम बाम्लावे जोड़ के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात जीप ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार होकमसिंह (43) पुत्र बीरमसिंह सौंधिया निवासी परमालपुरा और उसकी मां गंगाबाई (60) साल गंभीर रुप से घायल हो गई, इसके बाद अनियंत्रित जीप ने प्रतिक्षालय के समीप खड़े 30 वर्षीय कल्लू पुत्र छोटेलाल जाटव निवासी बाम्लावे को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे एम्बूलेंस वाहन की मदद से तीनों घायल को सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया गया, जहां कल्लू जाटव की हालत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि बाइक सवार मां-बेटे ग्राम हयातपुरा रिश्तेदारी से लौटकर अपने गांव जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामले में मौके से फरार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें