मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः 6 फरवरी से केवल ई-टोकन से मिलेगी खाद, लंबी-लंबी कतारों से किसानों को मिलेगी मुक्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्रः 6 फरवरी से केवल ई-टोकन से मिलेगी खाद, लंबी-लंबी कतारों से किसानों को मिलेगी मुक्ति

रीवा। मध्य प्रदेश में आगागी छह फरवरी से किसानों को खाद वितरण में होने वाली परेशानियों को दूर करने, कृषकों को उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और सरलता के उद्देश्य से ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था की गई है। ई-टोकन व्यवस्था से किसानों को लंबी-लंबी कतारों एवं परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी शिखा सिंह वर्मा ने मंगलवार काे बताया कि छह फरवरी के पश्चात ई-टोकन के माध्यम से ही खाद का वितरण किया जाएगा। किसी भी प्रकार का आफलाइन टोकन जारी नहीं होगा। खाद प्राप्त करने के इच्छुक किसान ई टोकन प्राप्त करने के लिए ई टोकन पोर्टल पर पंजीयन करा लें। जारी होने के तीन दिन तक ई टोकन वैध रहेगा।किसानों को समझाइश दी गई है कि ई-टोकनडॉटएमपीकृषि डॉट ओआरजी को गूगल में डाले। इस पर जाकर कृषक का फोटो दिखेगा, उस पर अपने आधार नं. डाले, जिससे आधार से रजिस्टर्ड मो. नं. पर ओटीपी प्राप्त होगी, उसे उस पर डालकर वेरीफाई करे। ओटीपी डालने के बाद किसान की बनी फार्मर आईडी से लिंक खसरे दर्शित होंगे, जो एग्री स्टेक से जोड़े जाते है।उन्हाेंने बताया कि दर्शित खसरे को वेरीफाईड करने हेतु पुनः कृषक अपने मो. नंबर का शुरू से छः अंक डाले और ओटीपी प्राप्त कर वेरी फाई करें और आगे प्रकिया करते हुये खसरे में अंकित रकवा के आधार पर स्वतः गणना कर सिस्टम बता देता है कि किसान को कितने बोरी उर्वरक मिलेगी। खाद कय करने हेतु नीचे रिटेलर दिखेंगे, जिनके पास स्टाक होगा, उसका अपनी सुविधानुसार चयन कर टोकन प्राप्त करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें