मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र मंत्रि-परिषद: स्वास्थ्य विभाग में 46491 नए पद मंजूर, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे डॉक्टर्स के 607 प्रमोशन वाले पद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

भोपाल,। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को

मंत्रालय में राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के हित में कई

महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट में निर्णय हुआ है कि प्रदेश में

प्रमोशन न होने पाने से स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों के रिक्त पदों को

अब सीधी भर्ती से भरा जाएगा। सरकार ने ऐसे करीब 607 प्रमोशन वाले पदों को

सीधी भर्ती से भरने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 46491 नवीन पदों का सृजन

कर उसमें भर्ती करने का फैसला किया गया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में

विस्तार किया जा सके। कैबिनेट ने इसके अलावा बिजली सब्सिडी के लिए 24420

करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता के चलते मप्र

कैबिनेट की यह बैठक 89 दिन बाद हुई।

प्रदेश

के नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्रि-परिषद की बैठक

में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश

दिए थे कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाए। इसी के चलते बैठक में

अस्पतालों में रिक्त पदों की भर्ती का प्रस्ताव लाया गया था, जिसे

मंत्रि-परिषद ने मंजूरी दी है। इसमें तय हुआ है कि लोक स्वास्थ्य एवं

परिवार कल्याण सेवा भर्ती नियम 2022 में प्रावधानित विशेषज्ञों के कुल

स्वीकृत 12,214 पदों में से 50 प्रतिशत यानी 607 पदोन्नति के पदों की

पूर्ति भी सीधी भर्ती के माध्यम से की जाएगी। राज्य स्वास्थ्य समिति की

अनुशंसा के आधार पर स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत एवं भविष्य की

आवश्यकताओं को देखते हुए 40491 नए नियमित, संविदा और आउटसोर्स के पदों के

सृजन की स्वीकृति दी गई। इनमें से 18,653 पदों की पूर्ति आगामी तीन वर्ष

में की जाएगी। इस पर वार्षिक 343 करोड रुपये का वित्तीय भार आएगा। शेस

27,828 पदों की पूर्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से की जाएगी।

उन्होंने

बताया कि किसानों के हित में सरकार ने फैसला किया है कि 24420 करोड़ की

सब्सिडी दी जाएगी। राज्य सरकार यह सब्सिडी अलग-अलग वर्ग के लोगों को दे रही

है। घरेलू उपभोक्ताओं को छह हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसमें

कृषि उपभोक्ताओं को लगभग 13,000 करोड रुपये की सब्सिडी देने का निर्णय लिया

गया। इसी तरह घरेलू उपभोक्ताओं को 5000 करोड़ रुपये और अनुसूचित

जाति-जनजाति वर्ग के किसानों को भी 5000 करोड रुपये से अधिक की सबसिडी दी

जाएगी।

विजयवर्गीय ने कहा कि गो वंश रक्षा

वर्ष के रूप में यह वर्ष घोषित है। इसमें गोशालाओं को उन्नत करने, सड़क पर

घूमने वाले गोवंश को गोशाला तक पहुंचाना, बीमार होने वाले गोवंश को उपचार

की सुविधा देने और घायल गोवंश को अस्पताल तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

उन्होंने

बताया कि बैठक में रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय सागर, क्रांति

सूर्यकांत टंट्या विश्वविद्यालय खरगोन तथा क्रांतिवीर तात्याटोपे

विश्वविद्यालय गुना में से प्रत्येक नए विश्वविद्यालय की प्रारंभिक

आवश्यकता के लिए तीन करोड रुपये की स्वीकृति दी गई। साथ ही प्रतिवर्ष ब्लॉक

ग्रांट भी दी जाएगी। पहले वित्तीय वर्ष के लिए 10 करोड रुपये का प्रविधान

किया जाएगा। साथ ही नवीन विश्वविद्यालयों के लिए 235 पदों की स्वीकृति भी

दी गई। भवन निर्माण के लिए डेढ़ सौ करोड रुपए प्रत्येक विश्वविद्यालय तथा

पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के लिए 45 करोड रुपए की स्वीकृति

भी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें