मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज शाम चार बजे होगा जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा

आयोजित कक्षा दसवीं (हाई स्कूल) और कक्षा बारहवीं (हायर सेकण्डरी) की बोर्ड

परीक्षा का परिणाम आज (बुधवार) शाम चार बजे घोषित किया जाएगा। इस बार भी

दोनों कक्षाओं का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। मंडल कार्यालय में

परीक्षा परिणाम के साथ विद्यार्थियों की मेधावी सूची भी जारी की जाएगी।

विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल एप और विभिन्न वेबपोर्टल पर परीक्षा परिणाम

देख सकेंगे।

मंडल द्वारा दी गई जानकारी के

अनुसार, एमपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम वेबसाइट www.mpresults.nic.in,

https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in,

https://www.fastresult.in, www.examresults.net, www.examresults.net/mp

पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा मोबाइल एप पर परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए

गूगल स्टोर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद नो

योर रिजल्ट का चयन करने कर अपना अनुक्रमांक तथा आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर

परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।

गौरतलब है कि

मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पांच फरवरी और 12वीं की बोर्ड

परीक्षा छह फरवरी से शुरू हुई थीं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रदेशभर

में कुल 7,501 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई 10वीं की परीक्षा 2024 में

पांच फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 तक चली, जबकि 12वीं की परीक्षा

छह फरवरी को शुरू होकर पांच मार्च को समाप्त हो गई थी। इन बोर्ड परीक्षाओं

में करीब साढ़े 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें कक्षा दसवीं में

9,92,101 विद्यार्थी और कक्षा दसवीं में 7,48,238 विद्यार्थी शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें