मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

रायसेन में चलती बस में लगी आग, टायर फटने से भड़की चिंगारी, 5 फीट ऊंची लपटें उठीं, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायसेन में चलती बस में लगी आग, टायर फटने से भड़की चिंगारी, 5 फीट ऊंची लपटें उठीं, सभी यात्री सुरक्षित

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बम्हौरी ढाबे के पास मंगलवार देर रात सड़क पर दाैड़ती यात्री बस में अचानक आग लग गई। टायर फटने से भड़की चिंगारी तेजी से फैली और पूरी बस काे अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियाें काे समय रहते उतार लिया गया, जिससे काेई जनहानि नहीं हुई। पूरी घटना का वीडियाे भी सामने आया है।जानकारी अनुसार जय भवानी ट्रेवल्स की बस इंदाैर से रीवा जा रही थी। इस दाैरान देर रात करीब 1.30 बजे बम्हौरी ढाबे के पास बस का टायर फटने के बाद उसमें आग भड़क गई। इसके बाद आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। टायर में आग लगने के बाद बस करीब 50 मीटर आगे रुकी। ढाबा कर्मचारियों और बस स्टाफ की त्वरित मदद से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिसके कुछ ही मिनटों में बस जलकर राख हो गई। घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वीडियो भी सामने आया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें