मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

एनएच 319 ए पर आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक की मौत, दो गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनएच 319 ए पर आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक की मौत, दो गंभीर

बक्सर। बक्सर-चौसा-मोहनिया एनएच-319ए पर रोहिणीभान गांव के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के चड़ेस गांव के दो युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर बक्सर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव के तीन युवक थे। दोनों ही बाइकों की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है और किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। टक्कर टीवीएस अपाचे और राइडर बाइक के बीच हुई।हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में दो युवक बनारपुर गांव के और एक कैमूर जिले का निवासी है।मृतकों में बनारपुर निवासी सुभाष सिंह कुशवाहा के 22 वर्षीय पुत्र सूर्यदेव सिंह की पहचान हुई है। सूर्यदेव की शादी अगले महीने 21 फरवरी को होने वाली थी। वह पटना में रहकर पढ़ाई और नौकरी की तैयारी कर रहा था और दो दिन पहले ही घर लौटा था। इस हादसे से दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें