मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

- सीनियर, जूनियर और सब जूनियर कैटेगरी में बिहार से छह खिलाड़ियों ने लीग में दिखाई खेल प्रतिभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मोतिहारी की बेबी ने खेलो इंडिया जोनल साइक्लिंग लीग में जीता कांस्य पदक

- सीनियर, जूनियर और सब जूनियर कैटेगरी में बिहार से छह खिलाड़ियों ने लीग में दिखाई खेल प्रतिभा

पूर्वी चंपारण। कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय (17-18 फरवरी) खेलो इंडिया विमेंस लीग रोड साइक्लिंग ईस्ट जोन में मोतिहारी की बेबी कुमारी ने दो मेडल जीतकर राज्य व जिले का मान बढ़ाया हैं।

पश्चिम बंगाल साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित लीग मैच में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी मठिया डीह निवासी व सीनियर खिलाड़ी बेबी ने इंडिविजुअल टाइम ट्रायल इवेंट और मास स्टार्ट इवेंट में तीसरे स्थान पर रहते हुए एक-एक कांस्य पदक जीता। जिसके बाद उसे दो कांस्य पदक के साथ चार-चार हजार रुपए का चेक व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।इसके साथ ही जूनियर वर्ग के इंडिविजुअल टाइम ट्रायल इवेंट में पूर्वी चंपारण की अप्पी कुमारी ने पांचवां और मास स्टार्ट इवेंट में छठा स्थान हासिल किया। वही सब जूनियर वर्ग के इंडिविजुअल टाइम ट्रायल इवेंट में पूर्वी चंपारण की सुप्रिया कुमारी टॉप टेन में जगह बनाते हुए नौवा, सृष्टि कुमारी ने चौदहवा, शालिनी कुमारी ने पंद्रहवा स्थान हासिल किया है।

बिहार टीम के मैनेजर सह जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इस लीग में पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार,उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, मणिपुर और उड़ीसा की खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया। इनकी सफलता पर साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव डॉक्टर कौशल किशोर सिंह, जिला साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अतुल कुमार, संघ के मुख्य संरक्षक रणवीर सिंह, संरक्षक व एसएनएस विद्यापीठ के चेयरमैन आलोक शर्मा, बापूधाम मोतिहारी स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार,जिला साइक्लिंग संघ के संरक्षक अरविंद कुमार, राजेश कुमार व नीरज शर्मा, संयुक्त सचिव अशोक मेहरा, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, तकनीकि निदेशक मनीष रंजन, मीडिया प्रभारी पंकज वर्मा सहित अन्य लोगो ने बधाई दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें