मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी एसपी ने 32 हजार लंबित केस को सुलझाने की शुरू की कवायद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी एसपी ने 32 हजार लंबित केस को सुलझाने की शुरू की कवायद

पूर्वी चंपारण। पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने अब मिशन अनुसंधान के तहत जिले में लंबित कांडो का तेजी से निष्पादन करने की कवायद शुरू कर दी है।जिले में कुल 32 हजार केस लंबित है।,जिसमे कई केस वर्षो पुराने है। इन लंबित मामलों को लेकर पुलिस कप्तान ने सभी डीएसपी , सर्किल इंस्पेक्टर को निर्देश दिये है कि अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी अनुसंधानकों के साथ बैठ कर सभी केस का रिव्यू करे और जरूरी निर्देश देते हुए कांडो के निष्पादन में तेजी लाएं। बताया गया है,कि जिले के विभिन्न थानों में करीब 700 अनुसंधानक है। अनुसंधान में गुणवत्ता और नए कानून के अनुरूप डिजिटल साक्ष्य , वीडियोग्राफी इत्यादि करने हेतु सभी अनुसंधानकों को 60 हजार कीमत का लैपटॉप और 20 हजार का स्मार्टफोन दिया जायेगा।साथ ही इस अभियान का हर महीने समीक्षा भी की जाएगी,जिसमे जिले के बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 50 अनुसंधानकों को प्रशस्ति पत्र और रिवार्ड दिया जाएगा।अनुसंधान में शिथिलता बरतने वालो के विरुद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। इसको लेकर पुलिस कप्तान स्वयं अनुमण्डलवार बैठक कर कार्य में प्रगति की जानकारी लेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें