मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत,दो गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण।जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल लोगो में एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार शंकर गणेश और कार का ड्राइवर डब्बू है, जबकि हादसे में पत्रकार गणेश की मां, पिता और पत्नी की मौत हो चुकी है।बताया जा रहा है कि रक्सौल शहर के वार्ड नंबर 11 निवासी पत्रकार शंकर गणेश अपने पिता श्रवण मस्करा (70), मां प्रेमा देवी (65) और अपनी पत्नी के साथ इनोवा कार से रक्सौल से अपने भाई के पास चेन्नई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने पटना जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार बैरिया माईस्थान के समीप नहर पुल के रेलिंग से टकरा गई।घटना के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जबकि घायल दोनों को अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।घटना की जानकारी मिलने पर मुफ्फसिल थाना थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया ,जहां तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत अभी भी गंभीर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें