मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में बच्ची को चुरा कर बेचने ले जा रहा मानव तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण।जिले में जीआरपी व आरपीएफ के सहयोग से एक मानव

तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही चोरी कर बेचने ले जा रहे एक चार

वर्षीय एक मासूम बच्ची को शनिवार को मुक्त कराया गया।

मुक्त करायी

गयी बच्ची जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पश्चिमी पंचायत की रहने

वाली है। मिली जानकारी के अनुसार चार वर्षीय बच्ची अपने घर में सोई थी तभी

शुक्रवार की देर रात लक्ष्मी प्रसाद उर्फ विक्की नामक मानव तस्कर ने उसे

सोए हुए अवस्था में उठा लिया था। सुबह में परिजनो ने बच्ची को गायब देख कि

बंजरिया थाना को सूचित किया।इसके बाद बंजरिया थाना की पुलिस ने तलाश के

क्रम में इसकी सूचना रेल थाना को भी दी। जिसके बाद यह पता चला कि रक्सौल से

हावड़ा जाने वाली ट्रेन में एक व्यक्ति बच्ची को लेकर जा रहा है,बच्ची

चिल्लाते हुए कह रही है,कि यह युवक उसका कोई नहीं है और उसे जबरदस्ती अपने

साथ ले जा रहा है।इस सूचना के बाद रेल पुलिस व आरपीएफ ने मेहसी स्टेशन पर

उस युवक को बच्ची के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद उसे मोतिहारी लाया गया।

पूछताछ

में यह सामने आया युवक बच्ची के पड़ोस के गांव का ही रहने वाला है, और उसने

बच्ची को चोरी से उठाकर बेचने के ख्याल से पहले सुगौली स्टेशन पहुंचा फिर

वहां से मिथिला एक्सप्रेस पर सवार होकर कोलकाता ले जा रहा था। जीआरपी ने

बरामद बच्ची को परिजनो को सौंप दिया है,वही पकड़े गये युवक को अग्रेतर

कारवाई के लिए बंजरिया थाना पुलिस को सौप दिया

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें