मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

लाल खून के नाम पर काला धंधा,एडीएम ने किया रेडक्रॉस कर्मियों से जबाब-तलब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,। रेडक्रॉस सोसायटी एक ऐसी संस्था है, जो पूरे विश्व

में बेहतर रक्त आपूर्ति के लिए विख्यात है। जाहिर है कि उसकी इस पारदर्शिता

के कारण आम चिकित्सक भी रेडक्रॉस से ब्लड की आपूर्ति को बेहतर मानते है।

दीगर है कि रेडक्रॉस मोतिहारी पिछले दो सालो से पूरी तरह से विवाद में दिख

रहा है। पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल से अबतक रेडक्रॉस सोसायटी अपनी

कारगुजारियो के लिए सुर्खियो में है। फिलहाल रेडक्रॉस की अगर ऑडिट करा दी

जाये, तो करोड़ो की हेराफेरी का मामला उजागर हो जायेगा। ऐसे तो पूर्व

चेयरमैन के कार्यकाल से यहां खून

के नाम पर काले कारनामे का

गोरखधंधा चला आ रहा है। फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में कार्यकारिणी

भंग के बाद भी लाल खून के नाम पर काले कारनामें में कमी नहीं आयी है।

फिलहाल रेडक्रॉस में पदस्थापित कर्मी खून की बिक्री दलालों के माध्यम से

करने में मशगूल है।

इधर इसकी जानकारी मिलने के बाद पूर्वी चंपारण

जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टेक्नीशियन से जबाब

तलब किया है। रेडक्रॉस के कार्यकारी अध्यक्ष सह अपर समाहर्त्ता आपदा

प्रबंधन ने पत्र जारी कर टेक्नीशियन रंजीत कुमार श्रीवास्तव,अमोद

कुमार,जीएनएम ओम प्रकाश, कुमार अमृत से 24 घंटे के अंदर जबाब देने को कहा

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें