मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

जिला परिषद की बैठक में भाग नहीं लेनेवाले अधिकारियों से जवाब-तलब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,।जिला परिषदीय महात्मा गांधी सभा भवन में अध्यक्ष

ममता राय की अध्यक्षता में हुई सामान्य बैठक अनुपस्थित पदाधिकारियो एवं

अनुपालन प्रतिवेदन नही उपलब्ध कराने वाले पदाधिकारियो से जबाब-तलब करने का

निर्देश अध्यक्ष ने दिया है। उन्होंने कहा है कि संबंधित पदाधिकारियों एवं

विभागों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु उनके मूल विभाग को सूचित करें।

अध्यक्ष

ने बताया कि जिला परिषद् को आर्थिक रूप से सुदृढ़ के निमित सैरातो की

निलामी हेतु अखबारो एवं सोशल मीडिया के माध्यम से काफी प्रचार प्रसार कराया

गया, नतीजतन एक करोड़ व चौदह लाख अड़सठ हजार छः सौ पचास रुपए की प्राप्ति

हुई, जबकि जिला परिषदीय बकायादारों पर सख्ती कर एक करोड़ एक्कीस लाख पचीस

हजार दो सौ उन्तालीस रुपए की वसूली की गई। अब भी आवंटित दुकानदारों के पास

किराया बाकी है,उन्हे शीघ्र जमा कराने तथा जिनका एकरारनामा नहीं हुआ है

।उन्हे शीध्र एकरारनामा के लिए हिदायत दिया गया।

उन्होने कहा कि जो

लोग एकरारनामा नही करते है, तो वैसे लोगो का आवंटन रद्द करने के लिए मुख्य

कार्यपालक पदाधिकारी को कहा गया। उन्होने चिन्ता प्रकट करते हुए कहा कि

जिले के विद्यालयो में बेंच डेस्क के आपूर्ति एवं विद्यालयो की मरम्मति,

शौचालय, एवं चापाकल में हुई घोर अनियमितता तथा समग्र विद्यालय अनुदान में

ली गई योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, जिसके लिए टीम बनाकर

जांच कराई जायेगी। इसके लिए उन्होने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को निदेशित

किया।

सदर अस्पताल की व्यवस्था, आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन,

मनरेगा में हो रहे गड़बड़ी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। लिहाजा मामले में

जिलाधिकारी एवं विभाग को सूचित करने का निर्णय लिया गया। जबकि पटवन के लिए

संबंधित विभाग को नहरो के आरंभ से अंत तक पानी पहुंचाने के लिए कहा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें