मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी पुलिस ने अंतरजिला एटीएम फ्राॅड गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-विभिन्न बैंकों के 101 एटीएम कार्ड बरामद

पूर्वी

चंपारण,23 फरवरी । जिला पुलिस टीम ने नगर थाना क्षेत्र से अंतर जिला

एटीएम फ्रॉड गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से काफी

संख्या में एटीएम कार्ड और स्वाइप मशीन मिला है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से

उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान में जुटी है।

एएसपी सदर शिखर

चौधरी ने बताया कि काफी संख्या में एटीएम कार्ड के साथ एक युवक के देखे

जाने की गुप्त सूचना मिली,जिसके उपरांत एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश

पर नगर थानाध्यक्ष व सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की गई।इस दौरान एक बाइक

सवार युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से काफी मात्रा में एटीएम कार्ड

बरामद किया गया है।

गिरफ्तार युवक पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र निवासी

राधामोहन कुमार है। उसके पास से विभिन्न बैंकों के 101 एटीएम कार्ड, एक

स्वाइप मशीन, एक मोटर साइकिल और तीन मोबाइल बरामद हुआ है।गिरफ्तार फ्रॉड ने

बताया कि मोतिहारी शहरी क्षेत्र के अलावा मुजफ्फरपुर, गोपालगंज एवं अन्य

जगहों पर वह अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ एटीएम कार्ड बदलकर फ्रॉड

करता था।इसकी निशानदेही पर पुलिस इसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए

छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें