मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर हुआ शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-रोटरी क्लब ने नवयुवक पुस्तकालय में निःशुल्क कृत्रिम अंग के साथ किया भोजन की व्यवस्थापूर्वी चंपारण।रोटरी क्लब के द्वारा आगामी 29 एवं 30 सितंबर तथा 1 अक्टूबर को तीन दिवसीय निः शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन स्थानीय नवयुवक पुस्तकालय में किया जायेगा। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची के सहयोग से यह कार्यक्रम मानवता सेवा की बड़ी मिसाल साबित होगी। पिछले एक माह से इस शिविर हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ है, लिहाजा लगभग 200 के आंकड़े के करीब पहुंच चुका है, जिसमें पूर्वी चंपारण के अलावे बिहार के अन्य जिलों से भी दिव्यांग जनों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।तीन दिवसीय शिविर के दौरान अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से मुफ्त भोजन सेवा भी जारी रहेगी। पहले दो दिन रजिस्ट्रेशन कराए हुए दिव्यांगजनों की मापी की जाएगी एवं तीसरे दिन 1 अक्टूबर से वितरण प्रारंभ किया जाएगा। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए भी स्पाॅट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहेगी। अन्य जिलों से आए हुए व्यक्तियों के लिए आवासन की व्यवस्था क्लब के द्वारा करवाई गई है। शुरुआती दो दिनों तक आए हुए सभी व्यक्तियों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का भी आयोजन रोटरी क्लब के द्वारा किया जाएगा। 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा उत्तम हृदय स्वास्थ्य के संदर्भ में विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।उक्त जानकारी एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रोटरी क्लब मोतिहारी के अध्यक्ष डॉ. विवेक गौरव के द्वारा दी गई। उक्त अवसर पर क्लब के सचिव अरविंद सर्राफ, कार्यक्रम प्रभारी राहुल अग्रवाल, अभिमन्यु कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें