मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी: आपराधिक गिरोह के आपसी वर्चस्व में गोलीबारी, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोतिहारी: आपराधिक गिरोह के आपसी वर्चस्व में गोलीबारी, दो की मौत

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात दो आपराधिक गिरोहों के वर्चस्व की लड़ाई में हुई अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान धनंजय गिरी और गुड्डू यादव के रूप में हुई है।

दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संग्रामपुर थाना इलाके के दरियापुर मठ के पास गुरुवार की देर रात दो अपराधियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड का आरोप अपराधी सनोवर खान और उसके समर्थकों पर लगा है।

बताया जाता है कि सनोवर खान ने किसी बहाने से धनंजय गिरी और गुड्डू यादव को बुलाया था। दोनों काले रंग की एक बाइक पर सवार होकर दरियापुर मठ पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक सनोवर खान पहले से ही इस घटना को अंजाम देने के लिए तैयार था। जैसे ही धनंजय और गुड्डू पहुंचे, उसने फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से घटनास्थल पर ही गुड्डू यादव की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बीती रात हरसिद्धि के कुख्यात अपराधी धनंजय गिरी और उसके साथी गुड्डू यादव को शातिर अपराधी सनोवर खान ने गोली मार दी है। दोनों की मौत हो गई है।

धनंजय गिरी कुछ ही सप्ताह पहले जेल से मर्डर केस में बेल पर छूटकर बाहर आया था। सनोवर खान 25 हजार का इनामी अपराधी है, जिसके घर की दो महीने पहले ही कुर्की जब्ती हुई थी। उन्होंने बताया कि सनोवर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें