मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

मोती नगर में फर्जी लूट का पर्दाफाश, दो आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोती नगर में फर्जी लूट का पर्दाफाश, दो आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली पश्चिमी जिले के मोती नगर थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक फर्जी लूट की वारदात का 10 घंटे के भीतर ही पर्दाफाश करते हुए 13 लाख रुपये की नकद राशि बरामद कर ली है। इस मामले में शिकायतकर्ता खुद ही लूट की साजिश का मास्टरमाइंड निकला, जिसने अपने दोस्त के साथ मिलकर योजना बनाई थी। पकड़े गए आरोपितों की पहचान केशवपुरम निवासी सुभाष चंद (22) औरमहेन्द्रगढ़ हरियाणा निवासी विजयपाल (26) के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक 13 जुलाई को मोती नगर थाने में एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति से 13 लाख रुपये की लूट कर ली गई है। शिकायतकर्ता सुभाष चंद ने पुलिस को बताया कि वह बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था। तभी एक फ्लाईओवर पर तीन बाइकों पर सवार छह अज्ञात बदमाशों ने उसे चाकू मारकर लूट लिया और फरार हो गए।पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और एक संयुक्त टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने सबसे पहले घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। लेकिन कहीं भी शिकायतकर्ता का पीछा करती कोई बाइक नजर नहीं आई। इसके साथ ही शिकायतकर्ता के शरीर पर चाकू से कथित चोटें बहुत सतही थीं। जिससे पुलिस को संदेह हुआ। जब सुभाष चंद से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई उगल दी।पुलिस पूछताछ में सुभाष चंद ने कबूला कि उसने यह पूरी लूट की कहानी अपने दोस्त विजयपाल के साथ मिलकर गढ़ी थी। जांच में पता चला है कि सुभाष एक ट्रेडिंग कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर पिछले दो साल से काम कर रहा है। वह जुए में 30 लाख रुपये हार चुका था और उसे पैसे लौटाने का दबाव था।इसलिए उसने बैंक से 13 लाख निकालकर राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर विजयपाल को सौंप दिए और खुद झूठी लूट की कहानी रच दी। योजना के अनुसार विजयपाल ने रैपिडो बाइक की मदद से धौलाकुआं तक सफर किया और वहां से हरियाणा स्थित अपने गांव भाग गया।पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव बयाल में छापा मारा और विजयपाल को पकड़ लिया। उसके पास से पूरे 13 लाख नकद बरामद किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें