मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

कंपनी के 35 लाख लेकर अकाउंटेंट हुआ फरार, आजमगढ़ से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कंपनी के 35 लाख लेकर अकाउंटेंट हुआ फरार, आजमगढ़ से गिरफ्तार

नई दिल्ली। पश्चिम जिले के मोती नगर पुलिस ने रुपये लेकर फरार हुए निजी कंपनी के अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी कई गर्लफ्रेंड हैं। उनको इंप्रेस करने और गाड़ी खरीदने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान गुरुग्राम निवासी विवेक राज उर्फ साहिल (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे रकम भी बरामद कर ली है। पश्चिम जिले के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि 24 मई को कर्मपुरा, मोती नगर स्थित एक निजी कंपनी से 35 लाख रुपये चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस माैके पर पहुंची और छानबीन की। वहां शिकायतकर्ता ने बताया कि वह फील्ड ऑफिसर है। उसने दफ्तर की अलमारी में 35 लाख रुपये पेमेंट के रखे थे।इसके बाद वह लाजपत नगर स्थित दूसरे ऑफिस चला गया। दफ्तर में उस समय केवल अकाउंटेंट विवेक राज मौजूद था। पुलिस ने उसकी तलाश की तो वह गायब था। पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से गुरुग्राम, नोएडा और आजमगढ़ छापेमारी की।आरोपित व्हाट्सएप और इंस्ट्राग्राम के लिए एक्टिव था। उसकी लोकेशन आजमगढ़ की मिली। पुलिस ने आजमगढ़ में कई होटल की तलाशी के बाद आरोपित को दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से 34.98 लाख रुपये बरामद किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें