मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

पारिवारिक झगड़े से दुखी मां ने तीन बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, चार साल के बेटे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पारिवारिक झगड़े से दुखी मां ने तीन बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, चार साल के बेटे की मौत

अलवर। जिले के रैणी थाना क्षेत्र के सालोली गांव में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला ने अपने तीन बेटों के साथ आत्महत्या की कोशिश की। उसने पहले सबसे छोटे बेटे को कुएं में फेंका और फिर खुद बड़े बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। हादसे में चार साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला और उसका बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सात साल का मंझला बेटा हाथ छुड़ाकर भाग गया और उसकी जान बच गई।जानकारी के अनुसार सालोली निवासी अनिता पत्नी राजेश जोगी के तीन बेटे अनीष (9), भानू (7) और अजय (4) हैं। अनिता सोमवार सुबह तीनों बेटों को लेकर गांव के बाहर 100 फीट गहरे कुएं पर पहुंची। सबसे पहले उसने छोटे बेटे अजय को कुएं में फेंका, फिर बड़े बेटे अनीष के साथ खुद भी छलांग लगा दी। इस दौरान मंझला बेटा भानू किसी तरह मां का हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकला।कुएं से कुछ ही दूरी पर खेत में क्रिकेट मैच चल रहा था। वहीं से गांव के लड़कों ने शोर सुनकर दौड़ लगाई और रस्से की मदद से तीनों को कुएं से बाहर निकाला। गांव वालों की मदद से उन्हें तुरंत राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटे बेटे को मृत घोषित कर दिया। घायल मां और बेटे को प्राथमिक इलाज के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला के दोनों हाथों में फ्रैक्चर है और कमर में चोट है, वहीं बेटे को सीने में गंभीर चोट आई है।रैणी थाने के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला का पति राजेश मूर्तियां बनाने का काम करता है और पिछले दस दिन से जयपुर में है। घर में सास और जेठ-देवरों के साथ रहना महिला को मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर बीते दो दिनों से घर में झगड़ा चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें