मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ में मां ने चार साल की बेटी का गला घोंटा, हाथ काट खुदकुशी की कोशिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजगढ़ में मां ने चार साल की बेटी का गला घोंटा, हाथ काट खुदकुशी की कोशिश

अलवर,। राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ इलाके में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक मां ने अपनी ही चार वर्षीय मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि ऐसा महिला ने क्यों किया इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।जानकारी के अनुसार, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह परिजनों ने बच्चों को स्कूल के लिए जगाया। कई बार आवाज देने के बाद जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। मां शीला सैनी के हाथों पर धारदार हथियार से कट के निशान थे, जबकि पास में उसकी बेटी 4 वर्षीय गरीमा सैनी बेहोश अवस्था में पड़ी हुई थी।परिजन तुरंत दोनों को राजगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मासूम गरीमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मां को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया गया। जहाँ घायल का उपचार चल रहा है।मृतका के परिजन सूरज सैनी के अनुसार सभी एक ही मकान में रहते हैं। सुबह करीब 6 बजे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खुलने पर घटना का पता चला। बच्ची के गले पर दबाव के निशान पाए गए, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या की गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। राजेश मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है।फिलहाल आरोपित मां शीला सैनी का अस्पताल में इलाज जारी है और वह घायल अवस्था में है। पुलिस के अनुसार, महिला के होश में आने के बाद ही उससे पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें