मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

घर के पीछे दाे साल के बेटे के साथ मां ने लगाया फंदा, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अलवर। खैरथल तिजारा जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र स्थित बघाना गांव में एक विवाहिता ने अपने दाे साल के बेटे के साथ फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पांच साल पहले महिला की शादी हुई थी।

थाना अधिकारी नंदलाल सिंह जांगिड़ ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली कि कोटकासिम से पांच किलोमीटर दूर बघाना गांव में ममता (25) पत्नी अमित ने अपने दो साल के बेटे लव्यांश के साथ फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को नीचे उतारा और कोटकासिम अस्पताल की माेर्चरी में रखवाया। इसके बाद हरियाणा के बावल जिले के पनवाड़ गांव में महिला के पीहर पक्ष को सूचना दी गई। महिला के देवर रविंद्र ने बताया कि उसकी भाभी ममता और भतीजा लव्यांश रविवार रात आठ बजे से घर में नहीं दिखे। इसके बाद परिजनों ने मिलकर उनकी तलाश शुरू की। रात एक बजे वह अपने घर के पीछे बने तूडे के छप्पर में गया तो उसे भाभी और भतीजा दोनों फंदे से लटके मिले। जिस पर फौरन कोटकासिम पुलिस को सूचना दी गई।थाना अधिकारी नंदलाल सिंह जांगिड़ ने बताया कि सूचना मिलने पर सोमवार सुबह छह बजे ममता के पिता हनुमान सिंह मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्यवाही करने से मना कर दिया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि ममता की शादी 15 मई 2019 को बघाना गांव में अमित के साथ हुई थी। मृतका मूल रूप से बावल हरियाणा के पनवाड़ गांव की रहने वाली थी। ममता का पति अमित और ससुर जय सिंह दोनों ही खेती बाड़ी का काम करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें