मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः मेढ़ के विवाद पर चलाई गोलियां, मां की मौत, दो बेटे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राजगढ़। सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम खुचनी में बुधवार दोपहर खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद पर गाली-गलौंज करते हुए बंदूक से तीन फायर कर दिए, जिसमें एक महिला की मौत हो गई वहीं उसके दो बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है।थानाप्रभारी राधिका भगत के अनुसार ग्राम खुचनी में खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद पर गांव के रामप्रसाद मीना, मिथुन मीना और पप्पू मीना ने बंदूक से फायर कर दिए, जिसमें रुपवती (50) पत्नी रमेश मीना और उसके दो बेटे सरवन व विनोद मीना को गोली लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं घायल बेटों का उपचार किया जा रहा है।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की। घटना के बाद आरोपित रामप्रसाद मीना, मिथुन मीना और पप्पू मीना मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया गया है कि महिला खेत पर घांस का पूरा लेने गई थी तभी खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हुआ इसके बाद आरोपित घर पहुंचे और उन्होंने गाली-गलौंज करते हुए बंदूक से फायर कर दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें