पानी की डिग्गी में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत
जोधपुर,। जिले के पीपाड़ शहर स्थित बाड़ाखुर्द गांव में शुक्रवार
दोपहर में पानी की डिग्गी में मां और बेटियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पीपाड़ सीएचसी में रखवाया
गया। मौत का आरंभिक तौर पर कारण पानी में डूबने से होना पता लगा है। संभवत:
बेटी को बचाने के लिए मां पानी में कूदी है। फिलहाल इस बारे में पुलिस की
तरफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि पीपाड़शहर के
बाड़ाखुर्द गांव की रहने वाली 40 साल की संतोष देवी पत्नी गोविंदसिंह
राजपुरोहित, उसकी दो बेटियां 15 वर्षीय हनी एवं 17 साल की दिव्या की पानी
की डिग्गी में डूबने से मौत की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस अधिकारी वहां
पहुंचे। पुलिस मामले में गहनता से तफ्तीश में जुटी है।





