मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, सब्जी विक्रेता के घर पर हुई वारदात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, सब्जी विक्रेता के घर पर हुई वारदात

नई दिल्ली। दिल्ली की गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सब्जी व्यापारी की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके की गली नंबर 10 में मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या की गई। परिवार के मुताबिक, आरोपी 10 से 12 लाख कैश और सोना चांदी लेकर मौके से हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पोस्टमार्टम के लिए शव को एम्स के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। महिला की पहचान 40 वर्षीय शारदा और बेटे की पहचान 14 वर्षीय खुशाल के रूप में हुई है।

महिला का पति जब बाजार से घर पहुंचा तो देखा कि किचन में पत्नी और बेटा खून से लथपथ पड़े थे।

महिला का पति सब्जी व्यापारी है और साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाता है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला सब्जी व्यापारी हैं। पिछले 15 साल से दिल्ली की गोविंदपुरी इलाके में रह रहा है। वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

20 मई दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के वेलकम इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, 19 और 20 मई की दरमिया रात थाना वेलकम क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम श्याम लाल कॉलेज के पास घटनास्थल पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल अमानुल्लाह कुरैशी निवासी गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर को उसके परिजन पहले ही गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें