मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

अनूपपुर:मां-बेटे ने की युवक की पीटकर हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अनूपपुर:मां-बेटे ने की युवक की पीटकर हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के श्रमिक नगर में एक मां-बेटे ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह मृतक 34 वर्षीय मनोज साहू का शव शंकर मंदिर के पास एक इमली के पेड़ के नीचे मिला।पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां रैमुन बाई और उसके बेटे शिवराम चौधरी को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतमा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का परीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा गया।पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोतिउर रहमान ने बताया कि मृतक मनोज साहू शराब और गांजा पीने का आदी था, जिसके कारण परिवार ने उसे घर से निकाल दिया था। वह कॉलरी के खंडहरनुमा मकान में रहता था। आरोपी शिवराम चौधरी और उसकी मां रैमुन बाई भी पास ही रहते थे। शिवराम और मनोज दोनों गांजा और शराब के आदी थे। शनिवार की सुबह शिवराम चौधरी और मनोज साहू साथ बैठकर गांजा पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो गाली-गलौज से हाथापाई तक पहुंच गया। शिवराम चौधरी ने पास रखे डंडे से मनोज साहू की पिटाई शुरू कर दी।

तभी उसकी मां रैमुन बाई भी बाहर निकलीं और मनोज साहू का हाथ पकड़कर उसे हाथों और मुक्कों से पीटने लगीं। मां-बेटे की पिटाई से कुछ ही देर में मनोज साहू की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए बुलाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की पूछताछ के बाद हत्या के मुख्य कारणों का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें