मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ बस हादसे में बिहार के समस्तीपुर की मां-बेटी की माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। लखनऊ बस हादसे में जिंदा जले पांच लोगों में बिहार के समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव मधेपुरा की मां-बेटी भी शामिल हैं। गुरुवार काे मधेपुरा गांव में जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली घर में काेहराम मच गया। बिहार से दिल्ली आ रही चलती बस में आग लग गयी थी, जिसमें पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गयी है। मृतकों में मधेपुरा की ये मां-बेटी भी शामिल हैं।मृतक महिला के बेटे दीपक महतो ने बताया कि उसने बुधवार को अपने पिता अशोक महतो उर्फ रामप्रकाश महतो, मां लख्खी देवी, बहन सोनी देवी और भांजे आदित्य को दिल्ली जाने वाली बस में दोपहर ढाई बजे चढ़ाया था। रात में सभी से बात भी हुई थी, लेकिन सुबह उसकी मां और बहन की मौत की खबर आई।उसने बताया कि पूरा परिवार मां के इलाज के सिलसिले में मुगलसराय जा रहा था। रास्ते में वे इलाहाबाद में कुछ रिश्तेदारों के यहां रुकने वाले थे। लख्खी देवी का ढाई महीने पहले पेट का ऑपरेशन हुआ था और चेकअप के लिए यह यात्रा जरूरी थी। साथ में बड़ी बहन अर्चना देवी, जो मुगलसराय में रहती हैं, के घर पर भी रुकने की योजना थी। बिहार के बेगूसराय से दिल्ली के लिए खुली बस में लखनऊ के माेहनलालगंज इलाके में आग लग गयी, जिसमे पांच लाेगाें की जलकर माैत हाे गयी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें