मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

मॉस्को हमले में ताजिकिस्तान के नौ लोगों को हिरासत में लिया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मॉस्को । ताजिकिस्तान की सुरक्षा सेवा ने अपने देश में नौ लोगों

को रूस की राजधानी मॉस्को के एक ‘कॉन्सर्ट हॉल’ में बंदूकधारियों द्वारा

पिछले सप्ताह किए गए हमले के मामले में हिरासत में लिया है। रूस की सरकारी

समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मॉस्को में

हुए हमले में 144 लोगों की मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी ने

ताजिकिस्तान की विशेष सुरक्षा सेवा के अपने सूत्रों के हवाले से कहा, ‘‘22

मार्च को क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमला करने वाले व्यक्तियों से

संपर्क में रहने के लिए वखदत जिले के नौ निवासियों को हिरासत में लिया गया

है।’’ इसमें दावा किया गया कि संदिग्धों को हिरासत में लेने के अभियान में

रूसी सुरक्षा बल भी शामिल थे।

आरआईए नोवोस्ती के अनुसार,

हिरासत में लिए गए लोगों पर इस्लामिक स्टेट संगठन से जुड़े होने का भी

संदेह है। रूस की जांच समिति ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उसने ‘कॉन्सर्ट

हॉल’ के हमलावरों के लिए वित्तपोषण में शामिल होने के संदेह में एक और

आरोपी को हिरासत में लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें