मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

मुरैना: पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या, वारदात के बाद आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुरैना: पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या, वारदात के बाद आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। सामने आया कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या की। इस वारदात के बाद आरोपी ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में यह घटना हुई। मृतकों की पहचान बलराम कुशवाहा, पत्नी रवीता, बेटे देवू और आरव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला के पिता मलखान कुशवाहा ने बताया कि कुछ दिन पहले बलराम कुशवाहा के परिवार में भागवत कथा का आयोजन हुआ था।

उसमें पूरा परिवार शामिल था। उनकी बेटी रवीता ने भी हिस्सा लिया था। वहां नाचने-गाने को लेकर बलराम कुशवाहा नाराज हुआ था और उसने रवीता के साथ मारपीट की थी।

आरोप है कि बलराम ने शराब के नशे में घर पहुंचकर पत्नी और दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और बाद में शिकारपुर फाटक के पास ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। मृतका के परिजनों के आरोपों के आधार पर भी जांच की जा रही है।

घटना की सूचना के बाद मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि किशनपुर गांव में एक घर के अंदर महिला और दो बच्चों का शव पड़ा है।

पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने जांच पड़ताल की। बलराम का शव भी नजदीकी रेलवे ट्रैक के पास मिला है।"

एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला महिला के चरित्र से जुड़ा लग रहा है। इसी के चलते बलराज ने अपनी महिला की कुल्हाड़ी से हत्या की। बाद में सोते हुए दोनों बच्चों को कुल्हाड़ी से मारा। बाद में उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या की। एसपी ने कहा कि फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें