मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश छोड़ने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या हजार से ऊपर, भारत होकर नेपाल पहुंचने वालों की संख्या अधिक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

काठमांडू,। बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के कारण जनजीवन

अस्तव्यस्त होने के बाद देश छोड़ने वाले नेपाली छात्रों की संख्या लगातार

बढ़ती जा रही है। वापस आने वालों में ढाका सहित बांग्लादेश के कई प्रमुख

शहरों में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या अधिक है। नेपाल के

विदेश मंत्रालय ने रविवार सुबह तक करीब एक हजार से अधिक छात्रों के

सुरक्षित नेपाल वापसी की जानकारी दी है। मंत्रालय का कहना है हवाई मार्ग से

अधिक भारत के रास्ते सिलीगुड़ी होते हुए नेपाल आने वीले छात्रों की संख्या

अधिक है।

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन शुरू होने के साथ ही

विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउवा खुद इन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय में एक अलग डेस्क बनाकर बांग्लादेश में रह रहे

अपने नागरिकों की सहायता के लिए चौबीस घंटे के हेल्प डेस्क की स्थापना की

गई है। विदेश मंत्री देउवा ने बताया कि बांग्लादेश में रहे नेपाली दूतावास

वहां से हमारे छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए सभी उपाय कर रहा है।

लगातार सूचना देकर सभी छात्रों को दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है।

विदेश मंत्री के मुताबिक विशेष विमान भेज कर छात्रों को लाने का प्रयास भी

चल रहा है।

इधर, नेपाल में अभिभावकों को भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा

कर बांग्लादेश में रहे उनके बच्चों की जानकारी देने को कहा गया है। इसके

लिए विदेश मंत्रालय में सहसचिव के नेतृत्व में हेल्प डेस्क बनाया गया है

जिसमें नेपाली अभिभावकों से संपर्क कर छात्रों को वापस लाने की पहल की जा

रही है जो ढाका या अन्य स्थानों पर फंसे हुए हैं। विदेश म़त्रालय के

प्रवक्ता अमृत राई ने कहा कि सड़क मार्ग से भारत होते हुए नेपाल आने वाले

छात्रों की सुविधा के लिए भारतीय दूतावास के जरिए भारत के गृह मंत्रालय से

भी समन्वय किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें