मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, आज इंदौर-उज्जैन समेत 17 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गयी है। बारिश का अब कोई भी स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से अगले 5 दिन प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आज मंगलवार को इंदौर, उज्जैन समेत 17 जिलों में गरज-चमक और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। उधर, मानसून भी 5 अक्टूबर के बाद प्रदेश से विदाई लेने लगेगा। ग्वालियर-चंबल में सबसे पहले इसकी विदाई का अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक 44.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो मानसून के सामान्य कोटे 37.3 इंच के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, देवास, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत बाकी जिलों में तेज धूप खिली रहेगी। इससे गर्मी और उमस का असर बढ़ा रहेगा।इससे पहले सोमवार को प्रदेश के धार, नर्मदापुरम, खजुराहो, रीवा, सिवनी में हल्की बारिश हुई। वहीं, कई जिलों में तेज धूप खिली रही। बारिश की वजह से प्रदेश के डैम और तालाब फिर छलक उठे हैं। सोमवार को भोपाल के भदभदा और कलियासोत डैम के 1-1 गेट खोल दिए गए। कोलार और केरवा डैम में भी पानी बढ़ा। इस साल मानसूनी बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे है। मंडला जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां 60.6 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। सिवनी में 56.8 इंच पानी गिरा है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में भोपाल, सागर, अलीराजपुर, डिंडौरी और छिंदवाड़ा भी शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें