मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

मानसून सक्रिय, 3 जुलाई को बारिश और 50 किमी/घंटा तक तेज हवाओं की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मानसून सक्रिय, 3 जुलाई को बारिश और 50 किमी/घंटा तक तेज हवाओं की चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मानसून की प्रभावी एंट्री के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 3 जुलाई को दिल्ली समेत आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिनभर बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

आईएमडी के अनुसार सुबह के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।

दोपहर और शाम के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। रात के समय भी मौसम सक्रिय रहेगा और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं लोगों को गर्मी से राहत देंगी।

4 जुलाई को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दिन किसी प्रकार की अतिरिक्त मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

5 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने इस दिन गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 6 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

7 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 8 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून सक्रिय होने के कारण अगले पूरे सप्ताह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और एनसीआर के अन्य इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि बारिश के दौरान जलभराव, फिसलन, ट्रैफिक जाम और तेज हवाओं के कारण पेड़ या कमजोर होर्डिंग गिरने जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें