मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में मॉनसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान में मॉनसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने आगामी तीन दिनों के लिए 10 जिलों अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर और चूरू में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा के साथ मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।पिछले 24 घंटों में भरतपुर के नगर क्षेत्र में 35 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, सीकरी में 17 मिमी, जुहरेरा में 15 मिमी, कामां में 5 मिमी, धौलपुर के राजाखेड़ा में 2 मिमी, अलवर के टपूकड़ा में 6 मिमी, कोटकासिम में 5 मिमी, तिजारा में 7 मिमी और नीमराणा में 3 मिमी बारिश हुई।जयपुर में भी शनिवार दोपहर बाद कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कनोता, बस्सी, ट्रांसपोर्ट नगर, जवाहर नगर, जगतपुरा, सांगानेर, टोंक रोड, जेएलएन मार्ग सहित कई क्षेत्रों में बरसात हुई। जयपुर शहर में 7.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल बारिश का अभाव और गर्मी का असर बना हुआ है। हालांकि 11 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में भी मौसम बदलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से सक्रिय सिस्टम लगातार आगे बढ़ रहा है, जिससे राज्य के झुंझुनूं, चूरू, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, बारां, कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाएं चल सकती हैं

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें