मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

सीवान में बंदरों को आम खिलाना पड़ा भारी, नई दीवार गिरी; तीन सगे भाई-बहन गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीवान में बंदरों को आम खिलाना पड़ा भारी, नई दीवार गिरी; तीन सगे भाई-बहन गंभीर घायल

सीवान। सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। घर के बाहर खेल रहे तीन मासूम भाई-बहन उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जब बंदरों के झुंड के दबाव से हाल ही में बनी नई दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों की पहचान हरेराम साह के पुत्र सन्नी कुमार, रोहित कुमार तथा पुत्री राधा कुमारी के रूप में हुई है। तीनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

परिजनों के अनुसार गांव में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ गया है।

बुधवार को भी बड़ी संख्या में बंदर गांव में पहुंचे थे। बच्चे घर के पास बंदरों को आम खिला रहे थे। इसी दौरान हाल ही में बनाई गई करीब पांच इंच मोटी नई दीवार पर कई बंदर एक साथ बैठ गए और वहीं आम खाने लगे। बंदरों के अधिक वजन और दबाव के कारण दीवार अचानक ढह गई।

दीवार गिरते ही उसके पास मौजूद तीनों बच्चे मलबे में दब गए। बच्चों की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और निजी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि तीनों बच्चों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें