मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

छठ में विधि व्यवस्था को लेकर डीएम एसपी अधिकारियों के साथ लगातार करते रहे मॉनिटरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छठ में विधि व्यवस्था को लेकर डीएम एसपी अधिकारियों के साथ लगातार करते रहे मॉनिटरिंग

अररिया। अररिया जिला में विभिन्न पोखरों तालाबों और नदियों के किनारे बने घाट पर विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर डीएम अनिल कुमार और एसपी अमित रंजन अधिकारियों के साथ सुबह से ही मॉनिटरिंग करते रहे। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य को लेकर जिला प्रशासन की ओर से किए गए श्रद्धालुओं के इंतजाम के लिए खुद डीएम और एसपी ने विभिन्न घाटों पर जाकर जायजा लिया।डीएम एसपी ने ड्यूटी पर लगे मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ ही मौके पर भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।घाट पर एसडीआरएफ और गोताखोरों की तैनाती को लेकर जानकारी प्राप्त किया। जिला प्रशासन शहर के परमान नदी के त्रिसुलिया घाट,नहर,पोखर तालाब आदि पर छठ पर्व के व्यवस्था का जायजा लिया। जिला प्रशासन की ओर से लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर साफ सफाई,घाट पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम,निगरानी के लिए वॉच टावर,रोशनी आदि की समुचित व्यवस्था की गई।डीएम और एसपी के साथ सदर एसडीओ अनिकेत कुमार एसडीपीओ रामपुकार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें