मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

मौनी अमावस्या पर लोगों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मौनी अमावस्या पर लोगों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

भागलपुर। मौनी अमावस्या को लेकर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर अवस्थित बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए शिव भक्तों की अपार उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी और पड़ोसी देश नेपाल सहित उत्तर बिहार के विभिन्न हिस्सों से अजगैबीनगरी पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर का पट खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मंदिर का पट खुला तबतक श्रद्धालुओं की एक किलोमीटर लम्बी कतार लग गई।भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर मंदिर में पूजा अर्चना किया और सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर में बाबा भोलेनाथ हर हर महादेव ऊं नमः शिवाय के जयकारे गूंजते रहे। कांवरियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल खुद भीड़ की मोनिटरिंग करते हुए दिखाई दिए। जगह-जगह पर महिला और पुरुष बल की तैनाती की गई थी। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार को दिक्कत न हो। श्रद्धालु अच्छी तरह से पुजा अर्चना कर अपनी देवघर की कांवर यात्रा शुरू कर सकें। इस दौरान एनसीसी और ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के जवान मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें