मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग से छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में पथराव, तीन आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी गठित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग से छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में पथराव, तीन आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी गठित

कटिहार। नगर थाना क्षेत्र के डहेरिया लक्ष्मण टोला में एक नाबालिग लड़की और उसकी सहेली से छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और भारी पथराव हुआ। घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार में भर्ती कराया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और विशेष छापेमारी टीम का गठन कर घटना में संलिप्त तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान मो. सोनू पिता मो. रुस्तम, सोहेल पिता वहाब अली और एक अन्य मो. सोनू पिता स्व. मो. जमाल के रूप में हुई है।

पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, कुछ युवकों ने नाबालिग लड़की और उसकी सहेली के साथ छेड़खानी की थी और उनसे मोबाइल नंबर मांग रहे थे। जब परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जो बाद में रोड़ेबाजी और पथराव में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

नगर थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या-597/26 के अंतर्गत नामजद और अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मानवीय इनपुट के आधार पर तीनों आरोपियों को दबोचा। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। कटिहार पुलिस ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें