मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

धौलपुर में श्रद्वा और उल्लास से मनाया मौहम्मद साहब का जन्मदिन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धौलपुर। मौहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नवी सोमवार को पारंपरिक हर्षाेल्लास और पूर्ण श्रद्वाभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर में जुलूस निकाला गया तथा घरों और मस्जिदों पर रोशनी की गई। पूरे दिन बधाईयों और दावतों का दौर चलता रहा। ईद मिलादुन्नवी का जुलूस पुराना शहर के गंज इलाके से शुरू हुआ। बैंडबाजों और ढोल तासों से सुसज्जित जुलूस शहर के फूटा दरवाजा,हास्पीटल रोड, हरदेव नगर, जगन तिराहा, सराय गजरा, पुराना डाकखाना, गडरपुरा, बजरिया, तोप तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, मोदी तिराहा, तलैया और पटपरा होते हुए कोटला पंहुच कर संपन्न हुआ। जुलूस में छोटे बच्चों से लेकर बडे बुजुर्ग तथा युवाओं ने शिकरत की। जुलूस में शामिल लोग हमारे नवी की क्या पहचान,बच्चा बच्चा है कुर्बान.....हुजूर की आमद मरहबा....हुजूर का दामन नहीं छोडेंगे... समेत अन्य धार्मिक नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में शामिल लोगों ने हरे रंग के बैनर,झंडे और तख्तियां हाथों में ले रखीं थीं,जिन पर मौहम्मद साहब की शिक्षाएं लिखी हुई थीं। जुलूस में शहर काजी मौहम्मद मतीन खां गौरी समेत मुस्लिम समाज तथा विभिन्न संगठनों से जुडे अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से माकूल सुरक्षा इंतजाम भी किए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें